बदायूं: बदायूं के वजीरगंज में बिजली घर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
Budaun, Budaun | Apr 26, 2026 बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में (26) वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भूप सिंह पुत्र प्रेम पाल निवासी कादर नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भूप सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।