जबेरा मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ग्राम घटेरा पहुंचकर गुरुवार की शाम 4 बजे पीएम श्री हाई स्कूल घटेरा के प्रोन्नत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि 1.08 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें इस विद्यालय में भवन निर्माण,खेल मैदान,आईटी लैब का निर्माण किया जाएगा।