चूरू: जिला परिषद का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मनरेगा बिलों को पास करने के लिए मांगी रिश्वत
Churu, Churu | Feb 18, 2026 श्रीगंगानगर की टीम ने बुधवार को चूरू जिला परिषद में कार्यरत कनिष्ठ सहायक सुभाष चन्द्र शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी मनरेगा के वर्ष 2023-24 के तहत करवाए गए कार्यों के लंबित भुगतान को पास करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। श्रीगंगानगर एसीबी के पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि जैतासर सरपंच ने शिकायत की थी।