बाबई: पीपरपानी में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया दर्ज
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला यशोदा बाई पति बेनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी अंकित और ब्रिजेश दोनों ने फरियादी महिला से ग्राम पीपरपानी में उसके घर के सामने उससे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर जांच में लिया।