गढ़वा: आपन सरस्वतिया” अभियान चौथे दिन भी रहा जारी, नदी में उतरकर एसडीएम ने किया श्रमदान
Garhwa, Garhwa | May 28, 2026 गढ़वा में सरस्वतिया नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा “आपन सरस्वतिया” अभियान गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। गढ़वा एसडीएम संजय कुमार की पहल पर जनसहयोग से संचालित इस अभियान के तहत नदी की सफाई का कार्य लगातार किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जोड़ा पुल के दूसरी ओर नदी के विभिन्न हिस्सों से गाद, कचरा एवं सिल्ट हटाने का कार्य मशीनों की सहायता स