हनुमानगढ़: महावीर इंटरनेशनल वीरा सेंटर की वार्षिक बैठक संपन्न, समाज सेवा और शिक्षा के कार्यों को गति देने का संकल्प
महावीर इंटरनेशनल वीरा सेंटर की वार्षिक बैठक बुधवार को अध्यक्ष कंचन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गत वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक के प्रारंभ में संस्था का वार्षिक लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।