इटावा: सिविल लाइन पुलिस ने मोतीझील से वारंटी अभियुक्त को नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार, पुलिस ने मेडिकल करा कोर्ट में किया पेश
Etawah, Etawah | Mar 29, 2024 सिविल लाइन पुलिस ने ARTO ऑफिस तिराहा चौकी क्षेत्र के मोतीझील से वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में बताया जा रहा है कि ARTO ऑफिस स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी वारिस उर्फ पचौरी का न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। आरोपी को पुलिस ने नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया व मेडिकल परीक्षण करवाकर कोर्ट में पेश किया।