ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के उप मुखिया रंजीत कुमार चौधरी से ₹300000 की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद परिवार में हड़कम्प मच गया है ।इस बाबत पीड़ित उप मुखिया के द्वारा ताजपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है जिसमें सोनल शर्मा को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।