चूरू: एसडीएम ऑफिस में स्थानांतरण व पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षक संघ शेखावत का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा 16 सूत्रीय मांगपत्र
Churu, Churu | Aug 5, 2025 राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले शिक्षकों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर आक्रोश जताया और एसडीएम को 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां ने शाम को बताया कि यह प्रदर्शन राज्यव्यापी आह्वान के तहत किया गया।