पिपरिया: मोहनपुर गांव से शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
पिपरिया थाना की पुलिस ने मोहनपुर गांव से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर मंगलवार अपराह्न 12 बजे उसे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में मोहनपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामाशीष सिंह के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ मुसन को गिरफ्तार किया गया है. पिपरिया थाना में कांड संख्या 52/26 दर्ज किया गया है.