नट्टी टोला में पति-पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में फिर एक बार दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों के द्वारा कटंगी शहर के नट्टी टोला में पति-पत्नी की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात्रि की है। गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास वारदात की जानकारी सामने आई। जैसे ही यह खबर निकलकर सामने आई पूरे शहर में हड़कंप मच गया।