मेदिनीनगर (डालटनगंज): सड़क हादसे में बहन के घर से लौट रहे युवक की मौत, हरिणामाड़ का था रहने वाला, परिवार में मचा कोहराम
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवक की शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिणामाड़ गांव निवासी विनय विश्वकर्मा के पुत्र अमरेश कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अमरेश शनिवार की शाम करीब 7 बजे बाइक से अपनी बहन के घर गढ़वा जिले के ओबरा गांव गया था। वहां करीब एक घंटे रुकने के बाद वह अपने घर लौट रहा