सूरजपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में मन की बात का 133वां एपिसोड सुना गया, काले हिरण संरक्षण पर जताया गर्व
रविवार सुबह करीब 11:30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैंकरा एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 133वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की सराहना की गई, जिसे सभी ने गर्व का विषय बताया।