गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने गोवर्धन पूजा की, कहा- गोवंश भारत की समृद्धि का आधार
Sadar, Lucknow | Oct 22, 2025 गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजा की। उन्होंने गायों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और गुड़-केला खिलाकर गोसेवा की। सीएम ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवंश भारत की समृद्धि का आधार है और सरकार गोसंवर्धन के लिए कई अभिनव योजनाएं चला रही है।