टिकारी: पंचानपुर बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर चला सरकार का बुलडोजर, फुटपाथी दुकानों के हटने से बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
Tikari, Gaya | Jun 23, 2026 टिकारी प्रखंड के पंचानपुर बाजार में कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जहां गया गोह सड़क किनारे SDM प्रवीन कुमार कुंदन की उपस्थिति में अतिक्रमण पर सरकारी बुलडोजर चलाया गया। जिसको लेकर दर्जनों सुरक्षा बल पुलिस अधिकारी के साथ विधि व्यवस्था को लेकर तैनात रहे। वहीं फुटपाथी दुकानों के हटने से पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।