महाराजगंज: रसूलपुर के पास विद्युत शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, लगभग 30 बीघे फसल जलकर हुई खाक
14 अप्रैल मंगलवार की दोपहर 1 बजे विद्युत शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने लगभग 30 बीघे गेहूं की फसल को जलाकर खाक कर दिया। आग लगने की जानकारी होते ही भारी संख्या में किसान खेतों पर पहुंच गए। और लाठी डंडे व झाड़ियो से कड़ी मस्कत से आग पर काबू पाया। फायर सर्विस ना पहुंचने से ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है। जिन्हें प्राइवेट टैंकरों से आग बुझाने का काम लिया गया।