उन्नाव: थाना गंगाघाट क्षेत्र में सड़क हादसे में किसान की मौत, अन्य दो घायल, मृतक किसान के परिजनों ने दी जानकारी
Unnao, Unnao | Apr 30, 2026 थाना गंगाघाट क्षेत्र के अंतर्गत जाजमऊ पुल के पास छोटा हाथी पिकअप में पीछे सवार किसान को डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए उन्नाव जिला अस्पताल एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय लोगों ने भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायलों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया वहीं एक किसान छंगा मौत हो गई