हंडिया: भीटी में सरकारी शराब की दुकान हटाने की मांग, महिलाओं ने समाधान दिवस पर किया प्रदर्शन
हंडिया थाना समाधान दिवस में भीटी गांव की दर्जनों महिलाएं सरकारी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर पहुंचीं और प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि गांव में संचालित शराब की दुकान के कारण सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है तथा आए दिन समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। महिलाओं ने छेड़खानी की भी बात कही। शनिवार 12:00 बजे मिली जानकारी