टिकारी: लखीबाग में हाइवा से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tikari, Gaya | May 13, 2026 लखीबाग से गुजरे गया गोह सड़क में बुधवार दोपहर एक बाइक चालक गया की तरफ से आ रहे हाइवा में सटा और लडखडा कर गिर गया, जिसमें बाइक चालक हाइवा टायर के नीचे गिर कुचल गया। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना अंतर्गत टार बिगहा निवासी सरजू प्रजापति के 22 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार से हुई है। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु ANMMCH गया भेजा।