बरकागाँव: बड़कागांव प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ उद्घाटन मैच में बड़कागांव ने पंडरिया को 27 रनों से हराया
प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में बड़कागांव प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए ।