महाराजगंज: प्माम खेड़ा के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल, एक की हुई मौत
4 मई सोमवार की देर रात्रि 11 बजे के आसपास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गंभीर घायल को डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों को जिला अस्पताल भेजने में एंबुलेंस के द्वारा देरी किए जाने का भी लोगों नेआरोप लगाया गया है।