चंदला: जेबरन में हनुमान जयंती पर पीड़ित के घर में लगी आग, गरीब परिवार हुआ बेघर
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ग्राम जैबरन में राम अवतार पाल के घर में भीषण आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। आग में कपड़े, अनाज सहित सारी गृहस्थी नष्ट हो गई, जिससे परिवार पूरी तरह बेघर और बेसहारा हो गया। समाजसेवी रविकरन पाल ने गुरुवार की शाम 4:30 बजे मौके पर पहुंचकर लोगों से आर्थिक और सामग्री सहयोग की अपील की है, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।