मुज़फ्फरनगर: पुलिस ने तीसरे नकाबपोश युवक को भी किया गिरफ्तार, गांधी कालोनी में छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी थी जान से मारने की धमकी
पुलिस ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले तीसरे आरोपी समद को भी गिरफ्तार कर लिया है।बता दे की पुलिस ने 2 आरोपी शोभित,उज्जवल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीनों युवकों ने गांधी कॉलोनी में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी थी।जिसका वीडियो वायरल होने पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने SSP को कार्रवाई निर्देश दिए थे।