गोपालगंज: अमवा-विजयपुर बांध के किनारे चवर मे ट्रैक्टर चालक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए शव पहुंचा सदर अस्पताल
विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर चालक का सिर कटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के सीरिसिया गांव निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है। उनका शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर अमवा-विजयपुर बांध के किनारे चवर क्षेत्र में मिला।जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने गन्ने के खेत के पास