शासकीय महाविद्यालय में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे मानवाधिकार दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जीवन, समानता और स्वतंत्रता के अधिकार का संदेश दिया। छात्राओं ने इस दौरान बताया कि मानवाधिकारों की सुरक्षा तभी तय हो सकती है, जब समाज के सभी सदस्य एक-दूसरे के अधिकारों का सम्मान करें।