हरदा: हरदा में कल से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शुरू, 41 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन; खरीदी की मात्रा को लेकर संशय बरकरार।
Harda, Harda | Jun 29, 2026 हरदा जिले में 1 जुलाई से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 41 हजार 418 किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के लिए पंजीयन कराया है। हालांकि, खरीदी की निर्धारित मात्रा को लेकर अब भी स्पष्टता नहीं होने से किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।