बांसवाड़ा: एसपी कार्यालय पर पावर प्लांट मामले में 52 लोगों पर केस में चालान की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से केस वापसी की गुहार
करीब डेढ़ साल पुराने पावर प्लांट विवाद को लेकर अब एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस मामले में नामजद52ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल बीएपी के विधायक प्रत्याशी रहे हेमंत राणा के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुँचे। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करे,ताकि केस वापसी की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकें।