बरारी: रौनिया से देशी कट्टा और दो चाकू के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, भेजे गए जेल, जाँच शुरू
Barari, Katihar | Jan 30, 2026 बरारी थाना पुलिस ने रौनिया से देशी कट्टा और दो चाकू के साथ तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह मामला गुरुवार की रात ग्यारह बजे का है। पुलिस ने शुक्रवार को दिन के ढाई बजे इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है ।