रामपुर: रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और जिला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने योग शिविर का शुभारंभ किया
Rampur, Rampur | May 4, 2025 रविवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा पुलिस लाइन में दीप प्रज्वलित कर एक दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ किया। इस शिविर के माध्यम से मौजूदा पुलिस कर्मियों को योग के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य देवेन्द्र कुमार बंसल द्वारा योगा टीम के साथ योग अभ्यास कराए।