कानपुर देहात में फल विक्रेता व ग्राहक के बीच मोलभाव को लेकर पहले विवाद फिर सारे-राह महिला की बाल पकड़ कर कुटाई, वीडियो इंटरनेट पर वायरल
इस संबंध में कानपुर देहात पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि फल विक्रेता व ग्राहक के बीच मोलभाव को लेकर विवाद हुआ था। प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। रूरा थाना क्षेत्र का मामला