सेन्हा: सेन्हा कन्या विद्यालय में अरंडी के बीज खाने से लगभग एक दर्जन बच्चे बीमार, स्थिति गंभीर
सेन्हा थाना क्षेत्र के कन्या विद्यालय के लगभग एक दर्जन बच्चे गुरुवार क़ो अरंडी के बीज खाने से बीमार पड़ गए। सभी बच्चों को गंभीर हालत में गुरुवार दोपहर लगभग 1: 00 बजे सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज हेतु लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।