दरभंगा: पेट्रोल पंप संचालक ने कहा तेल की कमी नहीं, गाड़ियों में तेल भराने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
दरभंगा के लोगों में अचानक गाड़ियों में तेल भराने की होड़ मच गई। जब बाजार में लोगों को जानकारी मिली कि कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं और तेल नहीं मिल रही हैं। तो वही दिल्ली मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भारी संख्या में लोगों की भी उमरी पड़ी। इस संदर्भ में पेट्रोल पंप संचालक ने सोमवार को दोपहर 2. 30 बजे कहा कि तेल की कोई कमी नहीं है। लोग धैर्य रखें।