बरवाडीह- गढ़वा रोड रेल खंड पर राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप एक कोयल लदी मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से बाधित अप रेलवे ट्रेक पर शुक्रवार सुबह आठ बजे तक परिचालन बहाल नहीं हो पाया। घटना के 18 घंटे से अधिक समय बीत गए हैं। इस बीच सुबह करीब 5.35 बजे रिवर्सल लाइन चालू किया गया। इस लाइन से होकर मालगाड़ियां गुजर रही हैं।