बम्हनी से अंजनिया मार्ग में ग्राम घटिया में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 1 फरवरी को तीन बजे रामधुन के साथ किया गया। अंखड रामधुन में आसपास क्षेत्र में भजन मंडलियां भी शामिल हो रही है। अंतिम दिन भंडारा केसाथ रामधुन का समापन किया जाएगा। मेला में विभिन्न प्रकार की दुकाने भी लगाई गई है। पहले दिन बड़ी संख्या में क्षेत्र से लोग पहुंचे।