हज़ारीबाग: थाना प्रभारी ने अवैध बालू कारोबार को लेकर की कार्रवाई,दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जप्त
बड़कागांव में अवैध बालू कारोबार को लेकर निरंतर छापेमारी की जा रही है।बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा गुरुवार सुबह 10:00 बजे मोतरा घाटी से दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया गया। कार्रवाई के लिए जप्त दोनों अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को थाना लाया गया।