बरहट: जमुई-मलयपुर मार्ग पर स्कॉर्पियो की टक्कर से मां-बेटी सहित तीन लोग घायल
Barhat, Jamui | Jun 23, 2026 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव निवासी गुड़िया खातून, उनकी पुत्री नाजिया और मो. शाहबाज के रूप में हुई है। परिजनों ने 8 बजे बताया कि तीनों मोहर्रम पर्व के सिलसिले में कैंडीह गांव जा रहे थे।