ऊंचाहार: गोकना घाट पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
पुरूषोत्तम मास के समापन पर सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है, सोमवार को तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना घाट पर इस अवसर पर बड़ी संख्या में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करते हुए हर हर गंगे का उद्घोष किया।सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत घाट पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था।पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि, भोर से स्नान शुरू हुआ।