विदिशा नगर: बेटा फिर जिंदा हो जाएगा, शव के पास 5 दिन तक प्रार्थना करती रही मां
शहर में एक बेहद मार्मिक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने बेटे की मौत स्वीकार नहीं कर सकी और उसे दोबारा जीवित करने की आस में करीब पांच दिन तक शव के पास बैठकर प्रार्थना करती रही। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, मृतक शिनू वर्गीस मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का काम करता था।