मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में मंगलवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 36 वर्षीय गुड्डू कुमार के रूप में की गई है। वह पाटन थाना क्षेत्र मेराल के सिक्की गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि गुड्डू कुमार नानी के घर सिंगरा आया हुआ था और वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।