परसिया: साईं मंदिर के पास खड़ी कार से टकराया बाइक सवार, गले में घुसा साइलेंसर, छिंदवाड़ा में इलाज जारी
चांदामेटा मार्ग पर सांई मंदिर के सामने बाईक सवार खडी कार से टकरा गया। इस दुर्घटना मं साईलेंसर उसके गले में घुस गया। उसके गले में गंभीर चोट आई। उसे परासिया अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल छिदवाडा रिफर कर दिया गया। शुक्रवार को ढाई बजे उसका उपचार जारी था। युवक खतरे से बाहर है। चांदामेटा निवासी इंशात पिता राजा कैथवास अपनी बाईक से परासिया की ओर आ रहा था।