मंझनपुर: गौमाता के संरक्षण का संदेश लेकर जगद्गुरु शंकराचार्य कौशाम्बी पहुंचे, मंझनपुर में हुआ भव्य स्वागत
जगद्गुरु शंकराचार्य की गविष्ठी गौरक्षा यात्रा मंझनपुर मुख्यालय पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मंझनपुर चौराहे पर यात्रा के पहुंचते ही पूरा वातावरण जयघोष और धार्मिक नारों से गूंज उठा। यह यात्रा गौरक्षा, गौसेवा और गौसंरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है।