त्योंदा: त्योंदा सहित जिले मे कलेक्टर द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला, खंड व ग्राम स्तर पर समितियां गठित करने का आदेश जारी
Tyonda, Vidisha | Apr 26, 2024 आगामी 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया को दृष्टिगत रखते हुए जिले में होने वाले संभावित बाल विवाह को रोकने हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 13 (4) एवं (5) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बुद्धेश कुमार वैद्य ने जिला, विकासखंड व ग्राम स्तर पर समितियों का गठन करने का आदेश जारी कर दिया है।