अमरोहा: अमरोहा शहर में एक दुल्हन और दो बारातों के बीच शादी में मचा हंगामा, पुलिस ने संभाले हालात और कराया निकाह
Amroha, Amroha | Apr 13, 2026 अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बारातें पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि युवती का पहला रिश्ता मुरादाबाद में तय हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वह रिश्ता टूट गया। इसके बाद परिजनों ने संभल के युवक से शादी तय कर दी थी।