मुज़फ्फरनगर: सरवट में ATM केबिन में लगी भीषण आग, धुएं से घिरा ATM केबिन, दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर बुझाई आग
मुज़फ़्फ़रनगर के सरवट इलाके में शनिवार सुबह ‘INDIA 1’ ATM केबिन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग ATM के पीछे लगे इनवर्टर और बैटरी सेक्शन में लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि ATM मशीन और उसमें मौजूद कैश सुरक्षित बच गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।