बुधवार 12 बजे गौरा से बीजेपी विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बभनजोत व केशव नगर मंडलों के शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों और पदाधिकारियों के साथ क्राउन पैलेस, गौरा चौकी में SIR के तहत समीक्षा बैठक की। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, मतदाता सूची शुद्धिकरण, नव मतदाता पंजीकरण और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। शक्ति केंद्रों पर अधिक प्रभावी कार्ययोजना पर जोर दिया गया।