राजगढ़: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार की मौजूदगी में बूथ क्रमांक 84 पर आयोजित हुआ भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत ब्यावरा शहर के बूथ क्रमांक 84 पर रविवार को सुबह 10:30 बजे करीब राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार की मौजूदगी में बूथ समिति का डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री पंडित अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजू यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।