बीएचयू में छात्रों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका
Sadar, Varanasi | Dec 19, 2024 BHU में छात्रों ने फूंका केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला, कहा बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे। आज शाम लगभग 6 बजे bhu के महिला महाविद्यालय के सामने चौराहे पर छात्र ईकाई बीएचयू बहुजन के सदस्यों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के खिलाफ किए गए अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी कर अमित शाह का पुतला फूंका।