शाहपुर: शाहपुर में बस स्टैंड के पास बिना अनुमति के ठेकेदार ने काटे हरे पेड़
Shahpur, Betul | Apr 12, 2024 शाहपुर में बस स्टैंड के पास बिना अनुमति के ठेकेदार ने हरे पेड़ काट दिए। शाहपुर बस स्टैंड के पास शहीद स्मारक के सौंदर्यकरण के नाम पर ठेकेदार ने बिना अनुमति के दो हरे पेड़ काट दिए। शिक्षा विभाग की जमीन पर लगे पेड़ काटने की अनुमति शिक्षा विभाग से नहीं ली गई। शाहपुर बीईओ वीके नामदेव ने बताया कि पेड़ कटाई के संबंध में हमसे कोई अनुमति नहीं ली गई है।