दीपावली के मौके पर शहर के बाजारों में खरीदारी को लेकर दिनभर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग मिठाई, सजावट और उपहारों की खरीदारी में व्यस्त रहे। भीड़ बढ़ने के बावजूद इस बार यातायात व्यवस्था सुचारू रही। कोडरमा जिला प्रशासन की बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के कारण दीपावली की शाम शहर के मुख्य बाजार झंडा चौक के पास जाम की स्थिति नहीं बनी.