समस्तीपुर: मोरदिवा के पास गंडक नदी में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव के रहने वाले मोहम्मद मेहंदी हसन ने बताया कि उनके चचेरा भाई मोहम्मद इरफान चार दिनों से समस्तीपुर में रहकर मजदूरी करते थे। कल रामनगर के पास गंडक नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान नदी के तेज धार में बह गए। सोमवार को मोरदिवा के पास गंडक नदी से उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।